सोहना,(आई.डब्ल्यू.एन.ए ): सोहना ब्लॉक के आदर्श गांव भौंड़सी स्थित लैबर्नम पब्लिक स्कूल की प्रात:कालीन सभागार में बुधवार को बोर्ड की परीक्षा देने वाले दसवीं, बारहवीं के छात्र और सैनिक स्कूल की परीक्षा देने वाले छात्रों की परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन की कामना के साथ हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लैबर्नम पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पंडित अनिल कौशिक, महिला समाजसेविका श्रीमती निर्मला कौशिक, निर्देशक भारत कौशिक, मोनिका शर्मा, पूनम शर्मा एवं प्रबंधन समिति के सभी सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। अहम बात यह है कि इस धार्मिक अनुष्ठान में विद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं अभिभावक भी शामिल हुए। हवन का शुभारंभ वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ हुआ, जिससे विद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। लैबर्नम पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पंडित अनिल कौशिक ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि हवन ना केवल मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि छात्रों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को परीक्षाओं में अनुशासन और एकाग्रता बनाए रखने की प्रेरणा दी और बताया कि हवन ना केवल मानसिक शांति प्रदान करता है बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। उन्होने सभी विद्यार्थियों को परीक्षाओं में एकाग्रता बनाए रखने की प्रेरणा दी और बताया कि हमारा उददेश्य प्रत्येक बच्चे का सर्वांगीण विकास करना है। सभी विद्यार्थियों को अब केवल परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान केन्द्रित करना है और अपना लक्ष्य प्राप्त करना है। लैबर्नम पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पंडित अनिल कौशिक ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्यापकों द्वारा तैयार की गई विषय संबंधी रणनीति के बारे में बताते हुए कहा कि आप अध्यापक वर्ग द्वारा दी गई विषय संबंधी रणनीति को अपनाकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी बहुत ही बेहतरीन तरीके से कर सकते है और परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते है। इस मौके पर उन्होने गुरुवाणी के बारे मे बताया। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें प्रत्येक अध्यापक ने अपने विषय में फुल अंक लाने के लिए अपने विषय से संबंधित रणनीतियों के बारे में बताया है । जिन्हे अपनाकर प्रत्येक विद्यार्थी प्रत्येक विषय में अधिकतम अंक प्राप्त करेगा । कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या डाक्टर भावना छिब्बर ने विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि आप गुरुवाणी (विषय संबंधी रणनीति ) को अपनाकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी भली भांति कर सकते हैं और परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं । हमारा उद्देश्य बच्चे का सर्वांगीण विकास करना है । सभी को अब केवल अपनी परीक्षा की तैयारी पर ही ध्यान केंद्रित करना है और अपना लक्ष्य प्राप्त करना है । उन्होंने परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। शिक्षकों ने भी दसवीं और बारहवी के छात्रों को शुभकामनाएं दी और मेहनत व लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में हवन पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ और प्रसाद वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया।