मथुरा, १७ फरवरी २६ (आईडब्ल्युएनए)। जनपद मथुरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा को ग्रामीण क्षेत्रों तक न्यायिक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के लिए विशेष प्रचार वाहन मिला है। यह वाहन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराया गया है। जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश विकास कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कर वाहन का शुभार भ किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण और विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्राधिकरण के अनुसार यह प्रचार वाहन ग्रामीण अंचलों में निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत और जनहित योजनाओं की जानकारी पहुँचाकर लोगों को न्याय के प्रति जागरूक करेगा।
रिपोर्ट विक्रम सैनी