हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर और राज्यमंत्री गौरव गौतम ने की मुलाकात
चंडीगढ़/दिल्ली। 17 फरवरी 26 (आईडब्ल्युएनए)। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, खाद्य आपूर्ति राज्यमंत्री श्री राजेश नागर और खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से मुलाकात की। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में यह शिष्टाचार भेंट हुई।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पार्टी द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों व प्रकल्पों को लेकर बातचीत हुई।