सोहना, (आई.डब्ल्यू.एन.ए). भाजपा गुरूग्राम महानगर के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय हितों से समझौता किए बिना अमेरिका के साथ जो व्यापार समझौता किया है, वह हर भारतीय के लिए लाभदायक साबित होगा। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा राष्ट्र के हित में काम करती है। उन्होने यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और कहा कि इससे भारतीय विनिर्माताओं, उद्योगों, निर्यातकों को जबरदस्त तरीके से मजबूती मिलेगी। बुधवार को यहां पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी व मनोनीत नगरपार्षद नरेश सैनी के कार्यालय पर आए भाजपा गुरूग्राम महानगर के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता एक मुश्किल मुद्दा था और यह कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल जैसे उद्योगों की एक बड़ी रेंज को बड़े पैमाने पर प्रभावित कर रहा था। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम अपने किसानों, कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों की रक्षा कर सके। उन्होने बताया कि यह डील राष्ट्रीय हितों से समझौता किए बिना पूरी हुई। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अमेरिका में निवेश के किसी भी समझौते के बिना और यह दुनिया के दोनों सबसे बड़े लोकतंत्रों के लिए विन-विन स्थिति है। यह व्यापार समझौता आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बहुत बेहतर बनाएगा और भारत की समग्र वृद्धि और जीडीपी में एक मील का पत्थर साबित होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह समझौता अनुकूल कारोबारी माहौल बनाएगा और भारत में निवेश को बढ़ावा देगा और देश में बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करेगा।