सोहना, (आई.डब्ल्यू.एन.ए). यहां पर सुशीलनगर मंदिर में पुजारी पंडित वेदप्रकाश शास्त्री ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर 5 फरवरी को महिलाएं अपने पुत्रों की दीर्घायु व सलामती के लिए व्रत रखेगी। उन्होने बताया कि प्राचीनकाल से ऐसी मान्यता चली आ रही है संकटचतुर्थी का व्रत रखने और भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से संतान पर आने वाले सभी संकट दूर हो जाते है। पूरा दिन महिलाएं व्रत रखती है और रात के वक्त भगवान गणेश जी की पूजा के बाद चंद्रमा के दर्शन कर उन्हे जल अर्पित करते हुए व्रत का पारण करती है। पूजा के दौरान गणेश जी की आरती, वंदना और मंत्रों के जाप के जरिए संतान की सलामती व दीर्घायु के लिए मनोकामनाएं मांगी जाती है।