दिल्ली, ०१ मार्च २६ (आईडब्ल्युएनए)। अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें शराब घोटाले मामले में आरोपमुक्त किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि देश में डर का माहौल है, लेकिन जज ने ईमानदारी साबित की। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने 10 साल में कोई सुधार नहीं किया और देश को विकसित करने में विफल रही। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने भाजपा पर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र करने का आरोप लगाया और लोगों से मोदी-शाह की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।