वृंदावन ( मथुरा )१७ फरवरी २६ (आईडब्ल्युएनए)। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मंगलवार को सुबह धर्म नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर वार्ता की।आपको बताते चलें की टीम इंडिया के पूर्व कप्तान क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ सुबह करीब 5:30 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने करीब 1 घंटे तक रह कर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर वार्ता की। उनके वृंदावन आने की सूचना पाकर प्रशासक केली कुंज आश्रम पहुंच गए। इस दौरान उनकी गाड़ी केलीकुंज आश्रम के बाहर जाम में फंस गई और प्रशंसक उन्हें देखने के लिए आतुर दिखे। काली गाड़ी में बैठकर आए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहले भी कई बार यहां आकर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आ चुके हैं।
रिपोर्ट विक्रम सैनी